News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

भोजुपरी फिल्म 'सनकी दरोगा' में दिखेगा पप्पू यादव का खौफनाक रोल

फिल्म में अपने किरदार के बारे में पप्पू कहते हैं, "मेरा किरदार इतना भयानक है कि दर्शक मुझे गालियां देंगे. गुस्सा करेंगे और यही मेरे अभिनय की सफलता होगी."

Share:

पटना: अभिनेता रवि किशन की होम प्रोडक्शन में बनी भोजपुरी फिल्म 'सनकी दारोगा' के अभिनेता पप्पू यादव इस फिल्म में बेहद खौफनाक किरदार में नजर आने वाले हैं. उनका कहना है कि इस किरदार को देखकर लोग उन्हें गालियां देंगे. इस फिल्म में पप्पू खलनायक राठी के किरदार में नजर आएंगे, जो क्रूर और खौफनाक है.

फिल्म में अपने किरदार के बारे में पप्पू कहते हैं, "मेरा किरदार इतना भयानक है कि दर्शक मुझे गालियां देंगे. गुस्सा करेंगे और यही मेरे अभिनय की सफलता होगी."

राठी के किरदार को लेकर हाल ही में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी से प्रेरित होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं जैसे अतिसंवेदनशील मुद्दे पर आधारित है.

पप्पू यादव कहते हैं कि वे इस फिल्म में खलनायक हैं एवं पूरी फिल्म में उनका डमरू और भावभंगिमा बात करती है. वे एक शब्द नहीं बोलते हैं. यह काफी डरावाना है.

उन्होंने कहा, "आज तक भोजपुरी पर्दे पर ऐसी भयानकता कभी नहीं दिखी होगी, जो 'सनकी दारोगा' में इस किरदार में दिखने वाला है. फिल्म बेहद रोमांचक और दर्शकों को बांध कर रखने वाली है. चर्मोत्कर्ष तक फिल्म में सस्पेंस बरकरार रहेगा."

जौनपुर के पप्पू यादव अब तक 17 फिल्में कर चुके हैं. उन्होंने फिल्म के निर्देशक सैफ किदवई के बारे में कहा, "सैफ बेहद मंजे हुए निर्देशक हैं. यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है. वे अब तक कई हिंदी फिल्में कर चुके हैं."

उन्होंने कहा कि रवि किशन के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है. उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

उन्होंने फिल्म की रिलीज के बारे में बताया कि 'सनकी दारोगा' का ट्रेलर 17 जुलाई को रिलीज होना वाला है. फिल्म अगस्त तक रिलीज होगी.

Published at : 13 Jul 2018 02:39 PM (IST) Tags: pappu yadav
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर

'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर

Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

टॉप स्टोरीज

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल